फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्यालय की पैमाइश के दौरान विरोध, काम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के उसका गांव स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय को शुक्रवार को पहुंची राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बवाल बढ़ता देख राजस्व कर्मियों ने पैमाइश रोक दी।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया सिंह, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय के नाम गाटा संख्या 121 और 122 का भूखंड है। इस पर डीएम के आदेश के अनुसार नए मॉडल विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। बताया कि नए विद्यालय में आठ कमरे, शौचालय, भोजनालय, खेल मैदान के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को जमीन का सीमांकन कर हस्तांतरित कराना है।
विभागीय आदेश के क्रम में गांव के लेखपाल नवीन कुमार ने सीमांकन का काम शुरू किया तो जमीन के आसपास के रहने वाले किसान विरोध करने लगे। उनका आरोप था कि वे जमीन विद्यालय की नहीं बल्कि हमारी है। विरोध को देखते हुए राजस्व कर्मियों ने पैमाइश रोक दी।
विज्ञापन


इस संबंध में राजस्वकर्मी नवीन कुमार ने बताया किसानों ने अपना रकबा कम बताकर विरोध किया। इसके बाद पैमाइश रोक दी गई। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टीम गठित कर दोबारा सीमांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें