फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रोफेसर के हॉस्टल में घुसने पर भड़कीं छात्राएं, चार घंटे गेट पर हल्ला बोल; लड़कियों को मिले थे निर्देश

Wed, 15 Apr 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : AI Image
विज्ञापन

यूपी के गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बुधवार को पुरुष प्रोफेसर के पहुंचने पर छात्राएं भड़क उठीं। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मेन गेट पर पहुंची और प्रदर्शन करने लगीं। उनका आरोप था कि प्रोफेसर ने उनके दरवाजे नॉक किए। करीब चार घंटे तक उनका प्रदर्शन चला। वह आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। 

विज्ञापन

अधिकारियों और छात्राओं के बीच हुई मीटिंग
छात्राओं के प्रदर्शन की खबर पाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। कुलपति प्रो. जेपी सैनी भी पहुंचे और छात्राओं का मान-मनौव्वल करते नजर आए। बाद में कुलपति के साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्राओं के बीच मीटिंग हुई। छात्राओं की लिखित शिकायत के बाद कुलपति ने जांच समिति गठित कर दी। एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट के आधार पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्राएं शाम लगभग सात बजे वापस लौटीं। 

एक शैक्षणिक कार्यक्रम में जाने का दिया गया था निर्देश
बताया जा रहा है कि शहर में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में एमएममएयूटी के छात्र-छात्राओं को पहुंचने का निर्देश दिया गया था। कई छात्राएं उस कार्यक्रम में जाने को तैयार नहीं थीं। इसे देखते हुए दोपहर करीब पौने दो बजे प्रशासनिक पद पर तैनात एक प्रोफेसर कुछ महिला वार्डन और गार्ड के साथ महिला हॉस्टल में पहुंचे। इस दौरान छात्राओं के कमरों के दरवाजे नॉक किए गए। 
विज्ञापन

कुलपति का पक्ष नहीं आया सामने
छात्राओं का आरोप है कि पुरुष प्रोफेसर ने ही दरवाजा खटखटाया था। उस समय छात्राएं घरेलू कपड़ों में थीं। एक आरोप यह भी है कि कार्यक्रम में जाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। इससे छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। अपराह्न करीब तीन बजे विश्वविद्यालय के मेन गेट पर छात्राओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें