फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली का विरोध, हंगामा

Tue, 01 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक फतेह बहादुर सिंह के हस्तक्षेप के बाद दो महीने के लिए मिली राहत
विज्ञापन


जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टोल वसूले जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। पीपीगंज व्यापार मंडल व जंगल कौड़िया के स्थानीय निवासी सोमवार को टोल प्लाजा पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। फिलहाल विधायक फतेह बहादुर सिंह के हस्तक्षेप के बाद दो महीने के लिए राहत दी गई है।

दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोग टोल प्लाजा पहुंचे और मैनेजर से मांग की कि स्थानीय लोगों से टोल न लिया जाए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि स्थानीय लोगों का टोल हमेशा से माफ रहा है। टोल मैनेजर ने कहा कि सभी लोग अपनी गाड़ियों पर फास्टैग लगवाएं। पंजीकरण करवा लें या मासिक पास बनवाना लें। इसका लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता अजीत सिंह ‘शशि’ ने कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह से फोन पर मैनेजर की बात कराई। इसके बाद मैनेजर ने बताया कि दो महीने तक आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाकर आवागमन किया जा सकेगा। अब टोल प्लाजा से पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों का टोल टैक्स माफ होगा।
विरोध करने वालों में कपूर चंद्र अग्रहरी, अनूप वर्मा, आलोक मल्ल, विपिन सिंह, रवि विश्वकर्मा, किशन छापड़िया, चंचल सिंह, उदय, राजन पाठक, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



एक सितंबर से होनी थी टोल वसूली

टोल प्लाजा पर नोटिस चस्पा किया गया था। इसके मुताबिक, एक सितंबर से सभी स्थानीय चार पहिया और बड़े वाहनों से टोल वसूली शुरू होनी थी। वहीं 20 किमी के दायरे में रहने वालों के लिए 315 रुपये में मासिक पास की सुविधा की बात कही गई थी।


टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर की परिधि के वाहन चालक पहचान पत्र दिखाकर दो महीने तक यात्रा कर सकते हैं। सभी लोग फास्टैग लगवा लें या लोकल पास बनवा लें।

- राजेंद्र सिंह, मैनेजर, टोल प्लाजा, जंगल कौड़िया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें