- जंगल बेनी माधव नंबर दो मोहरीपुर स्थित आराजी एक गाटा संख्या 507 रकबा 0.184 हेक्टेयर में निर्मित तीन मंजिला भवन जिसमें कुल 21 कमरे हैं।
- गाटा संख्या 508 रकबा 0.030 हेक्टेयर में निर्मित दो मंजिला मकान, जिसमें कुल 16 कमरे हैं।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। आरोपी ने लूट, हत्या जैसे कई जघन्य अपराधों को किया और इससे आर्थिक लाभ से संपत्ति बनाई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।