फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा नेता भोला यादव समेत तीन की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 05 Dec 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सहजनवां के भिटहा निवासी अखिलेश उर्फ भोला यादव पीपीगंज के वार्ड नंबर चार, यहीं के नीरज यादव, भिटहा के गोपाल उर्फ रामगोपाल यादव की संपत्तियों को कुर्क किया गया। तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया, सीओ कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह, पीपीगंज थानेदार दीपक सिंह फोर्स के साथ पहुंचे थे। तीनों की करीब साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अखिलेश उर्फ भोला यादव समेत तीन बदमाशों की थाना रोड पर स्थित भवन, भूमि सहित पांच करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया। रविवार को तहसीलदार के साथ पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के भिटहा निवासी अखिलेश उर्फ भोला यादव पीपीगंज के वार्ड नंबर चार, यहीं के नीरज यादव, भिटहा के गोपाल उर्फ रामगोपाल यादव की संपत्तियों को कुर्क किया गया। तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया, सीओ कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह, पीपीगंज थानेदार दीपक सिंह फोर्स के साथ पहुंचे थे। तीनों की करीब साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।

यह संपत्तियां हुईं कुर्क
  • ग्राम साहबगंज थाना पीपीगंज में अराजी संख्या 733, 801 में 0.69 हेक्टयर मकान व जमीन
  • गाटा संख्या 123 नया वार्ड संख्या 106 अब्दुल हमीद नगर में मकान
  • भिटहा सहजनवां में दो मंजिला मकान
  • भिटहा में जमीन
विज्ञापन

भोला पर दर्ज हैं 43 मुकदमे
भोला यादव पर हत्या की कोशिश, मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में 43 मुकदमे दर्ज हैं। नीरज यादव पर पांच व राम गोपाल यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों पर भी मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें