फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रॉपर्टी डीलर ने सूबेदार को बेच दी दूसरे की जमीन, केस दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सूबेदार जमीन पर मिट्टी गिराने पर पहुंचे तो दूसरे व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर रोक दिया। जिसके बाद धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। सूबेदार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के झरना टोला निवासी प्राॅपर्टी डीलर मनोज सिंह ने महादेव झारखंडी में दूसरे की जमीन दिखाकर सूबेदार की पत्नी को रजिस्ट्री कर दी। जमीन की खारिज दाखिल कराने के बाद सूबेदार मिट्टी गिराने पहुंचे तो अपने साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। सोमवार को एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया के ग्राम महुआपाटन निवासी दिनेश कुमार गुप्ता भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने एसएसपी को दी गई तहरीर में लिखा है कि उन्होंने अपनी पत्नी संतोषी जायसवाल के नाम से महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन में प्रापर्टी डीलर मनोज सिंह के माध्यम से गाटा संख्या 389 मि. गाटा संख्या 390 में 1744 वर्ग फिट जमीन क्रय किया।

इसे भी पढ़ें: बस्ती में बोले सीएम योगी: इसी जिले में महर्षि वशिष्ठ ने की थी रामराज्य की परिकल्पना, अब हुआ साकार
विज्ञापन


 मनोज सिंह एक जालसाज भूमाफिया है। जो हमें झूठा आश्वासन देकर दूसरे व्यक्ति की जमीन बेच दिया और जमीन का खारिज दाखिल भी करा दिया। लेकिन, लिखाए गए गाटा संख्या की जमीन कहां है, इसका पता नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


सूबेदार जमीन पर मिट्टी गिराने पर पहुंचे तो दूसरे व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर रोक दिया। जिसके बाद धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। सूबेदार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से मिलकर शिकायत की। सोमवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें