फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दस्तक अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा, दिए निर्देश

Tue, 22 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में 30 अप्रैल तक चल रहे संचारी एवं दस्तक अभियान की प्रगति को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों की ओर से राज्य स्तर पर की गई समीक्षा में फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इसमें भटहट, गगहा, जंगल कौड़िया, पाली, चरगावां और शहरी क्षेत्रों में पंचायतीराज, बाल विकास, पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग आदि की गतिविधियां राज्य मानक से कम पाए जाने पर सुधार के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही यहां पर सुपरवाइजर विजिट बढ़ाने और निगरानी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार, मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, एईएस/ जेई कंसलटेंट सिद्धेश्वरी सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें