फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य अभियंता कार्यालय पर बुलंद की आवाज
विज्ञापन




गोरखपुर। बिजली निगम के निजीकरण को लेकर आए दिन बिजली कर्मचारी जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष के बाद बिजली का टैरिफ बढ़ाया जाना महज संयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सब निजी घरानों की मदद के लिए किया जा रहा है। संघर्ष समिति ने आम उपभोक्ताओं को सचेत किया है कि यदि बिजली का निजीकरण न रोका गया तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में आम उपभोक्ताओं के लिए बिजली के टैरिफ में कई गुना वृद्धि होगी। उनका कहना था कि निजीकरण का विरोध सफलता मिलने तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, संदीप श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, राकेश चौरसिया, राजकुमार सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें