फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. कमलेश गुप्ता की बहाली और पीएचडी के नए अध्यादेश पर आज लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक आज, होंगे कई अहम निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से कार्य परिषद की बैठक होगी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रो. कमलेश गुप्त की बहाली पर मुहर लगनी करीब तय है। बीते दिनों हुई विद्या परिषद, प्रवेश समिति और वित्त समिति की बैठकों के निर्णयों को भी अनुमोदन मिल सकता है।

डीडीयू की सर्वोच्च इकाई कार्य परिषद की बैठक में सबसे चर्चित केस हिंदी विभाग के निलंबित प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त की बहाली को लेकर है। वह करीब 17 महीने से अधिक समय से निलंबित चल रहे हैं। तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रो. कमलेश को विभिन्न आरोपों में तीसरी बार निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते 21 नवंबर को प्रो. कमलेश गुप्त पर डीडीयू प्रशासन द्वारा की जा रही सभी कार्रवाइयां समाप्त कर दी थीं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्य परिषद से प्रो. कमलेश गुप्त की बहाली होनी है।

बीते 24 जनवरी को विद्या परिषद की बैठक आयोजित हुई थी। उसके बाद 29 को वित्त समिति और 30 को प्रवेश समिति की बैठक हुई थी। इसमें स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि, इन पाठ्यक्रमों के लिए बजट, अयोध्या अध्ययन केन्द्र, असमानता प्रदर्शित करने वाले वेटेज को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। उम्मीद है कि कार्य परिषद से सभी का अनुमोदन हो जाएगा।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष के लिए छिड़ेगी रार
वरिष्ठता सूची को लेकर भी कार्य परिषद में रिपोर्ट की जानी है। सूत्रों के मुताबिक, इससे कला संकाय के एक विभाग में अध्यक्ष पद को लेकर रार छिड़ सकती है। बताते हैं कि नए सिरे से वरिष्ठता निर्धारण में वर्तमान विभागाध्यक्ष को जूनियर बताया गया है। इसे लेकर करीब एक महीने से मामला गरमाया हुआ है। कार्य परिषद के बाद यह मामला सतह पर आ सकता है।

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें