अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं तो आपको नौकरी मिल सकती है। रोजगार का यह अवसर कौशल विकास मिशन की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। एक जून तक इसके लिए लिए आवेदन जमा करना होगा। दरअसल कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कौशल विकास मिशन की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चार ट्रेडों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक जून तक विकास भवन के कौशल विकास मिशन कार्यालय में आवेदन करना होगा।
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बेसिक के लिए 12वीं पास, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 10वीं पास, फ्लेबोटोमिस्ट के लिए विज्ञान के साथ 12वीं पास एवं मेडिकल इक्विपमेंट टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 10वीं के साथ आइटीआइ पास, तीन से पांच वर्ष का अनुभव या इलेक्ट्रानिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।