फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डंपर के चपेट में आकर पुजारी की मौत, नाराज ग्रामीणों ने पांच ड्राइवरों को बनाया बंधक

Wed, 13 Jul 2022 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रामअधार निषाद मंदिर के पुजारी थे। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे वह गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। तभी रामनगर से जैनपुर की तरफ जा रहे मिट्टी लदे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के जैनपुर में डंपर की चपेट में आने से मंदिर के पुजारी रामअधार निषाद (65) की मौत हो गई। पुजारी की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पांच डंपर चालकों को बंधक बनाकर मंदिर में बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने करीब 7 बजे सड़क जाम कर दिया। वहीं दो डंपरों में तोड़फोड़ किया।

विज्ञापन


सूचना पर तत्काल गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेई और भटहट चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अभी लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

जैनपुर गांव के मुहम्मद बरवा टोला निवासी रामअधार निषाद मंदिर के पुजारी थे। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे वह गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। तभी रामनगर से जैनपुर की तरफ जा रहे मिट्टी लदे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर एक्सीडेंट देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। जिस डंपर से एक्सीडेंट हुआ उसके पीछे भी लाइन से पांच और मिट्टी लदे डंपर चल रहे थे। लोगों ने उन डंपरों को रोक लिया और उनके पांचों चालकों को मंदिर के कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।

इसके बाद लोगों ने रामनगर चौराहे से जैनपुर के बीच गोरखपुर जाने वाली सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान 2 डंपरों में लोगों ने तोड़फोड़ की जिससे उनके आगे का शीशा टूट गया। लोगों का आरोप है कि आए दिन डंपर वाले मिट्टी लाद कर तेजी से चलते हैं। कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें