फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra navratri 2023: सजा माता का दरबार... गरमाया फल-सब्जी का बाजार

Wed, 22 Mar 2023 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

पिछले एक महीने से मंडी में सेब, संतरा और अनार कोलड स्टोरेज से पहुंच रहे हैं। लेकिन, इनके दामों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। 20 फरवरी को थोक मंडी में सेब 60 से 110 रुपये किलो था, इसी तरह अनार भी 35 से 70 रुपये किलो बिका था।
विज्ञापन
पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र बुधवार से शुरू हो गया है। मंदिरों और घरों में माता का दरबार सजकर तैयार हो चुका है। रमजान भी करीब है। ऐसे में फल और सब्जी का बाजार गरमा गया है। इसका फायदा फुटकर दुकानदारों ने भी उठाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी महेवा में इन दिनों फलों की पर्याप्त आवक हो रही है। मुख्य फलों की बात की जाए तो सेब, अनार और संतरे का सीजन नहीं चल रहा है। इसलिए ये कोल्ड स्टोरेज से आ रहे हैं। हालांकि इन फलों के दाम सीजन के मुकाबले काफी अधिक हैं।

थोक मंडी में फलों के दाम एक तो पहले से बढ़े हैं उसपर से फुटकर दुकानदार नवरात्र और रमजान का फायदा उठाकर दो से ढाई गुने तक का मुनाफा वसूल रहे हैं। थोक मंडी में कश्मीर के सेब की कीमत 80 से 130 रुपये किलो है तो वहीं फुटकर में 140 से 240 रुपये किलो बिक रहे हैं। सबसे ज्यादा मुनाफा तो अनार पर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान और गुजरात से आने वाला अनार थोक मंडी में 40 से 80 रुपये किलो हैं। जबकि फुटकर बाजार में 120 से 180 रुपये किलो के बीच बेचा रहा है। इसी तरह अंगूर, संतरा, पपीता, तरबूज, खरबूज और आम पर भी फुटकर दुकानदार थोक की तुलना में दोगुना से ढाई गुना मुनाफा ले रहे हैं।

 

पिछले एक महीने में पांच से 10 रुपये बढ़े दाम

पिछले एक महीने से मंडी में सेब, संतरा और अनार कोलड स्टोरेज से पहुंच रहे हैं। लेकिन, इनके दामों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। 20 फरवरी को थोक मंडी में सेब 60 से 110 रुपये किलो था, इसी तरह अनार भी 35 से 70 रुपये किलो बिका था। दोनों फलों के वर्तमान दाम से सिर्फ पांच से 10 रुपये कम थे।

लोकल स्ट्राबेरी और ड्रैगन फ्रूट की धूम
पहाड़ों पर उगने वाली स्ट्राबेरी और ड्रैगन फ्रूट पहले यहां काफी महंगे दामों पर बिकते थे, लेकिन इस बार थोक और फुटकर मंडी में लोकल स्ट्राबेरी और ड्रैगन फ्रूट की धूम है। मंडी में ये काफी सस्ते दामों पर बिक रहे हैं। जिले के पिपराइच से आने वाली स्ट्राबेरी मंडी में 16 से 20 बाक्स और ड्रैगन फ्रूट 25 रुपये पीस है। जबकि इनकी कीमत पहले 80 से रुपये के बीच होती थी।

केला 50 से 60 रुपये दर्जन
मंडी में केले की आवक इन दिनों कम हो रही है। ऐसे में केले की बात की जाए तो आम दिनों में 10 से 20 रुपये दर्जन बिकने वाला केला इन दिनों मंडी में 50 से 60 रुपये दर्जन तक बिक रहा है। वहीं बात फुटकर बाजार की करें तो 60 से 90 रुपये दर्जन बिक रहा है।

 
विज्ञापन

आर्यनगर निवासी रौशनी ने कहा कि आम दिनों में फल सस्ते बिकते हैं, लेकिन जैसे ही त्योहार आते हैं दामों में इजाफा हो जाता है। खासतौर पर नवरात्र में तो फलों की कीमतें आसमान छूने लगती हैं।

असुरन चौक निवासी अलका ने कहा कि फल का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। खासतौर पर नवरात्र में तो फलों का विशेष महत्व है, लेकिन पूजा-पाठ के नाम पर फुटकर दुकानदार ज्यादा मुनाफा वसूलते हैं।

थोक फल विक्रेता शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मौसम का मंडी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिकतम पांच रुपये किलो फलों के दाम बढ़े हैं। नवरात्र के कारण फलों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

थोक फल विक्रेता राजेंद्र सोनकर ने कहा कि थोक मंडी में फलों की पर्याप्त आवक हो रही है। नवरात्र के कारण फलों की मांग ज्यादा है, लेकिन इतनी भी ज्यादा नहीं की किसी फल की कमी हो जाए। सीजन के फल काफी सस्ते बिक रहे हैं।

फुटकर फल विक्रेता राम मिलन ने कहा कि थोक मंडी में फल बंद गत्ते में मिलते हैं। मंडी से फल लाने के बाद अच्छी क्वालिटी के फल को छांटकर अलग किया जाता हैं। छांटने के बाद 70 फीसदी माल ही सही निकलता है।

फुटकर फल विक्रेता अमित गुप्ता ने कहा कि इन दिनों ज्यादातर फल बिना सीजन के आ रहे हैं, इसलिए इनकी कीमतें भी ज्यादा हैं। जिन फलों के सीजन हैं वह सस्ते हैं। नवरात्र और रमजान के कारण भी फल के दाम बढ़े हैं।

फलों के दाम
थोक भाव             फुटकर (प्रति किलो)
सेब 80-130             140-250
अनार 40-80             120-180
संतरा 60-70             100-120
अंगूर 35-50             60-100
पपीता 25-30             50-60
तरबूज 16-18             35-40
खरबूज 28-30             80-120
आम 120-200            200-400



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें