फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, यहां से गुजरेगा महामहिम का काफिला

Tue, 01 Jul 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। वहीं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : @rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 10:30 बजे भटहट ब्लॉक के पिपरी में बने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण और दोपहर बाद तीन बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। महामहिम के स्वागत के लिए मोहद्दीपुर में स्कूली बच्चे इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति का काफिला प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय आयुष विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगा। महामहिम का काफिला मोहद्दीपुर से चार फाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रास्ते भटहट ब्लॉक के पिपरी गांव पहुंचेगा।

इस दौरान हर प्रमुख चौराहे पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चे व अन्य लोग खड़े रहेंगे। वहां 11.30 बजे से 12.30 बजे तक लोकार्पण व जनसभा होगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर आएंगे।
विज्ञापन


वहां दोपहर भोज के बाद राष्ट्रपति सर्किट हाऊस में और राज्यपाल डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में विश्राम करेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे सभी बालापार स्थित महयोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां से शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें