फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र के करमैनी सोनौरा मार्ग पर गायघाट मोड़ पर सोमवार सुबह पांच बजे ट्रक और बाइक टकरा गई। इसमें बाइक चालक संतकबीरनगर के रामदास (25) की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुअरिया गांव निवासी रामदास कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली गांव में अपने रिश्तेदार के लड़के की बरात में रविवार रात गया था। सोमवार सुबह दो साथियों के साथ वापस रिगौली आ रहा था। इसी दौरान गायघाट मोड़ के पास सड़क के किनारे बैर और बबूल के पेड़ों की टहनियां सड़क पर फैले होने से सामने से ट्रक दिखाई नहीं दिया और टकरा गया। हादसे के बाद सोनौरा के पास ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें