फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुलाधिपति के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत करेंगे 32 कॉलेजों के प्राचार्य

विज्ञापन
डीडीयू के प्रशासनिक भवन में आयोजित प्राचार्यों की बैठक को सबो​धित करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित और राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य 15 अप्रैल को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के समक्ष विजन प्रस्तुत करेंगे। इसे लेकर शनिवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में प्राचार्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन


डीडीयू से गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में कुल 21 अनुदानित और 11 राजकीय कॉलेज संबद्ध हैं। सूबे के कई राजकीय व अनुदानित कॉलेजों में संसाधन, शिक्षकों या छात्रों की कमी समेत विभिन्न मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसे देखते हुए जन भवन (राजभवन) ने सभी राजकीय व अनुदानित कॉलेजों से 18 बिंदुओं पर प्रस्तुति देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था। राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति के नेतृत्व में कॉलेजों के प्राचार्यों को अलग-अलग तिथियों पर जन भवन में प्रस्तुति के लिए बुलाया गया है। इसी क्रम में डीडीयू से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों की प्रस्तुति 15 अप्रैल को है।

बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही इस प्रस्तुति को देखते हुए कुलपति ने प्राचार्यों के साथ बैठक की। इसमें प्राचार्यों ने शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या, रिक्त पदों की स्थिति, संचालित पाठ्यक्रमों, स्वीकृत सीटों एवं छात्रों की संख्या, संसाधन, अनुसंधान कार्यों आदि के बारे में बताया। कुलपति ने प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने प्रस्तुति को पांच मिनट में संक्षिप्त एवं सारगर्भित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें