फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डक्कू को आज रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे के विवाद में गिरफ्तार सपा नेता जफर अमीन डक्कू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने हत्या की कोशिश और छेड़खानी की धाराएं बढ़ा दी हैं। अब पुलिस शनिवार को इन दोनों धाराओं में न्यायालय से डक्कू को रिमांड लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

खोखर टोला में मंगलवार को डीह की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमीन पर लगे टिनशेड और पाइप हटाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। कहासुनी और नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत दस अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने डक्कू को गिरफ्तार कर पहले शांति भंग की कार्रवाई में चालान किया था। महिला के बयान के आधार पर विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में हत्या की कोशिश और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाई हैं। धाराएं बढ़ाने से पहले महिला का बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बढ़ाई गई धाराओं में शनिवार को न्यायालय में डक्कू की रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। वहीं, नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें