जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी, वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इन वक्फ संपत्तियों पर पाया गया था अवैध कब्जा सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ कार्यालय के अनुसार जनवरी-फरवरी 2021 में हुए सर्वे में शहर में सात बड़ी वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे पाए गए थे। इनमें 45 बीघा वक्फ संपत्ति का मामला वक्फ बोर्ड में विचाराधीन है।
- वक्फ संख्या 172 : कब्रिस्तान तेलगढ़िया तुर्कमानपुर-बेतियाहाता। कब्रिस्तान भू अभिलेखों में अंकित है। इस जमीन पर लोगों ने कमान, दुकान आदि बनवा लिए हैं।
- वक्फ संख्या 67 : इमामबाड़ा इस्टेट, मियां बाजार। मुतवल्ली के मुताबिक इमामबाड़ा की संपत्ति मोहद्दीपुर, बक्शीपुर, मुफ्तीपुर, मियां बाजार, कुसम्ही, बहरामपुर, रामनगर करजहां, ताजपिपरा, मुडेरीगढ़वा, पिपराईच, जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुरा में अवैध कब्जा है।
- वक्फ संख्या 1377 : कब्रिस्तान भैंसा खाना तुर्कमानपुर। कब्रिस्तान के कुछ भूखंडों पर अवैध अतिक्रमण है।
- वक्फ संख्या 137 : मस्जिद दीवान बाजार। इस मस्जिद की जमीन पर अतिक्रमण है मस्जिद का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।
- वक्फ संख्या 63 : वक्फ मीर सज्जाद अली, दीवान बाजार। इस वक्फ संपत्ति पर कई लोगों का अवैध कब्जा व अतिक्रमण है।
- वक्फ संख्या 172 : कब्रिस्तान तेलगढ़िया तुर्कमानपुर-बेतियाहाता। भू अभिलेखों में कब्रिस्तान अंकित है। कई लोगों ने मकान आदि बनवा लिया है तथा कुछ भूखंडों पर भी अतिक्रमण है।