फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश यादव के आईटीआई काॅलेज को सरकारी बनाने की तैयारी, जप्त हो चुकी है संपत्ति

Wed, 29 Nov 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया पर गैंगस्टर के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। आईटीआई कॉलेज में छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। इसे सरकारी आईटीआई करने के लिए पुलिस की ओर से पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
भू-माफिया कमलेश यादव का आईटीआई कॉलेज। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलिंग की जमीन बेचकर जालसाजी करने वाले भू-माफिया कमलेश यादव के आईटीआई कॉलेज को सरकारी बनाया जा सकता है। इसमें पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुलिस की ओर से यह पहल की जा रही है। जिस जमीन पर यह कॉलेज बना है, वह सीलिंग की है, यानी सरकारी ही है। ऐसे में अगर सरकार इसे अधिग्रहित कर लेती है तो छात्रों की पढ़ाई पर संकट नहीं आएगा। इसे लेकर गोरखपुर पुलिस, शासन को पत्र भेजेगी। अगर शासन ने अधिग्रहित नहीं किया तो फिर इस अवैध कॉलेज पर बुलडोजर भी चल सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर के आरोपी भू-माफिया कमलेश और दीनानाथ प्रजापति के अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों के मकान, जमीन को जब्त किया तो वहीं बिना नक्शा और कुछ हिस्सा सीलिंग की जमीन पर होने पर पुलिस की रिपोर्ट पर जीडीए ने दीनानाथ प्रजापति के मैरिज हाउस पर बुलडोजर भी चला दिया।

इन सबके बीच छात्रों के भविष्य को देखते ही आईटीआई कॉलेज के शिक्षण वाले हिस्से को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया। अब पुलिस की ओर से इसी कॉलेज को सरकारी कॉलेज करवाने की पहल की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा और सरकार ने इसके संचालन का जिम्मा ले लिया तो आने वाले कई छात्रों को सस्ते पढ़ाई का तोहफा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक्यूआई @ 205: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम

विज्ञापन

129 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है जब्त

भू-माफिया कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ प्रजापति की संपत्ति को 31 अक्तूबर को जब्त किया था। दोनों की अब तक 129 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। इसमें मकान, जमीन और मैरिज हाउस भी शामिल है। बीते सोमवार को पुलिस ने झंगहा के गहिरा में 15 बीघा जमीन को जब्त किया है। साथ ही कमलेश के मकान से किरायेदारों को हटने के बाद सरकारी ताला भी लगा दिया गया है।
 
इसे भी पढ़ें: राजघाट में ऑयल पेंट से बनी प्रतिमाओं को गड्ढे में न दबाया तो फैलेगा प्रदूषण, करनी होंगी नष्ट


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया पर गैंगस्टर के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। आईटीआई कॉलेज में छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। इसे सरकारी आईटीआई करने के लिए पुलिस की ओर से पत्र लिखा जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें