फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों पर होगी मेडल के लिए तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का शिविर आज से होगा शुरू, यूपी को पहली बार मिली मेजबानी
विज्ञापन

जापान में आयोजित होने वाले एशियाई खेल के लिए महिला खिलाड़ी करेंगी तैयारी
गोरखपुर। रामगढ़ताल की लहरों पर मेडल के लिए तैयारी होगी। उत्तर प्रदेश में पहली बार गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर के रोइंग प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी मिली है। गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च से शुरू होगा। इसमें देशभर की चयनित महिला खिलाड़ी और कोच भाग ले रही हैं।
यह विशेष प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल (आईची-नागोया) की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी और प्रशिक्षक गोरखपुर पहुंच चुके हैं। शिविर का औपचारिक उद्घाटन 27 मार्च को दोपहर तीन बजे होगा। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है, जब रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेदारी सौंपी है। रामगढ़ताल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां का शांत जल स्तर खिलाड़ियों के अभ्यास और तकनीकी सुधार के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस पहल से उत्तर प्रदेश को ‘वॉटर स्पोर्ट्स हब’ के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।


एशियाई खेल की तैयारी को मिलेगा बल

जापान में 20वें एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे। रोइंग स्पर्धाएं 20 से 25 सितंबर तक नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स (गिफू प्रांत) में होंगी। इस शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



इन महिला खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
शिविर में किरण (हरियाणा), मृणमयी सालगांवकर (महाराष्ट्र), रुक्मणी और विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश), बी आनंदी व किरण देवी (एआईपीसीबी/मेघालय), अश्वनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलन, हिमा टी, एंजेल मैरी (केरल), मोनिका बदोरिया व अंशिका भारती (ओडिशा) शामिल हैं। कोच के रूप में राजेश कुमार (सर्विसेज) और ममता जेना (एआईपीसीबी) खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें