फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने बेटे के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग, एक पल में ही कई हिस्सों में बंट गया शरीर

Mon, 16 Mar 2020 05:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण तीनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अंजनी (30) पत्नी शैलेश अपने तीन साल के बेटे को लेकर घर से निकली थी। उसके पति रोजी रोटी के लिए विदेश गए हुए हैं। अंजनी का मायका नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र के ही कौआसार गांव में है।

महिला जान देने के लिए आश्चर्यजनक रूप से घर से एक किलोमीटर दूर मायके न जाकर लगभग तीस किलोमीटर की दूरी तय करके खड्डा के बसडीला गांव पहुंच गई। वहां से गुजर रही कामाख्या कटरा एक्सप्रेस 15655 के सामने कूद गई।
विज्ञापन


गर्भ में मौजूद शिशु भी बाहर निकल कर कट गया, वहीं बेटा भी ट्रेन के चपेट में आ गया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। महिला ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अभी रहस्य बना हुआ है।

एसओ खड्डा पीके सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अंजनी पत्नी शैलेश के रूप में हुई है। गोद में तीन साल का लड़का व गर्भ में रही शिशु की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा  रही है। घटना के पीछे क्या कारण था, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें