फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prediction: शनि की चाल होगी सीधी...देंगे पूजित फल, कुछ की बढ़ेगी परेशानी; इन राशि वालों को होगा फायदा ही फायदा

Mon, 04 Nov 2024 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शनि की चाल सीधी होगी। शनि एक जुलाई से कुंभ राशि में वक्री थे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ की परेशानी बढ़ेगी। जबकि कुछ राशि वालों को फायदा ही फायदा होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जुलाई से वक्री यानी उलटी चाल चल रहे शनि की अब सीधी चाल हो जाएगी। शनि सोमवार से मार्गी हो रहे हैं। इससे यह ज्यादा लोगों को लाभ देंगे। हालांकि कुछ को पूजित फल देंगे व कुछ राशियों के लिए परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि शनि की सीधी चाल चार नवंबर से हो रही है जो पहले की अपेक्षा लाभ देंगे। उन्होंने बताया कि मेष, कर्क, वृश्चिक व धनु यह चार राशियों को लाभ होगा। 

इन राशियों के जातकों की आर्थिक परेशानी दूर होगी, स्वास्थ्य लाभ होगा। इसके साथ ही मिथुन, मीन, सिंह व तुला राशि के जातकों को पूजित फल (शनि की पूजा करने पर) लाभ होगा। इससे जातकों की स्थिति में उन्नति होगी। पूजा करने पर लाभ सहित सुखद परिणाम मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुंभ, वृष, कन्या व मकर राशि के लिए परेशानी बढ़ सकती है। लोगों को काले वस्तु का दान करना होगा इससे उनको लाभ होगा। ज्योतिर्विद पंडित ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनि आध्यात्मिक ग्रह हैं। 
 
विज्ञापन

गरीबों की मदद करने से शनि बलवान होते और जातकों को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि शनि सभी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं वह रंक से राजा भी बना देते हैं। हालांकि शनि के प्रभाव को कम करने के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर एक दीप जलाना चाहिए। हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें