एक जुलाई से वक्री यानी उलटी चाल चल रहे शनि की अब सीधी चाल हो जाएगी। शनि सोमवार से मार्गी हो रहे हैं। इससे यह ज्यादा लोगों को लाभ देंगे। हालांकि कुछ को पूजित फल देंगे व कुछ राशियों के लिए परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि शनि की सीधी चाल चार नवंबर से हो रही है जो पहले की अपेक्षा लाभ देंगे। उन्होंने बताया कि मेष, कर्क, वृश्चिक व धनु यह चार राशियों को लाभ होगा।
इन राशियों के जातकों की आर्थिक परेशानी दूर होगी, स्वास्थ्य लाभ होगा। इसके साथ ही मिथुन, मीन, सिंह व तुला राशि के जातकों को पूजित फल (शनि की पूजा करने पर) लाभ होगा। इससे जातकों की स्थिति में उन्नति होगी। पूजा करने पर लाभ सहित सुखद परिणाम मिलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि कुंभ, वृष, कन्या व मकर राशि के लिए परेशानी बढ़ सकती है। लोगों को काले वस्तु का दान करना होगा इससे उनको लाभ होगा। ज्योतिर्विद पंडित ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनि आध्यात्मिक ग्रह हैं।