फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉम्बैट कुश्ती में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर प्रतीक पांडेय ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल के भैरहवां में आयोजित दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर प्रतीक पांडेय ने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। 95 किलो भार वर्ग में प्रतीक को सफलता मिली है। प्रतीक उत्तर प्रदेश कॉम्बैट कुश्ती फेडरेशन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। प्रतीक मुख्य डाकघर में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता पर डाक अफसरों समेत कर्मियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


नेपाल के भरैहवां में दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक हुई। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत छह देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को 95 किलोभार वर्ग में प्रतीक पांडेय का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ। प्रतीक ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को मिनटों में आसमान दिखा दिया।
प्रतियोगिता के समापन पर नेपाल के खेल मंत्री संतोष पांडेय ने प्रतीक को मेडल देकर सम्मानित किया। यह खबर गोरखपुर पहुंची तो डाक कर्मियों समेत शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




ऑल इंडिया पोस्टल रेसलिंग में आठ साल लगातार जीते हैं गोल्ड
पहलवान प्रतीक पांडेय शाहपुर के बशारतपुर, रामजानकीनगर के रहने वाले हैं। पिछले साल डाक विभाग की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में डाक केसरी बने थे। प्रतीक पांडेय ने ऑल इंडिया पोस्टल रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार आठ वर्षों तक लगातार स्वर्ण पदक जीता है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भी लगातार पांच बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें