फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रसून त्यागी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- समीक्षा बैठक में कार्यों पर अध्यक्ष ने जताया था असंतोष, दिए थे कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

- अधीक्षण अभियंता डीके सिंह का स्थानांतरण, वाराणसी मुख्यालय से किए गए संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम के परीक्षण खंड प्रथम में कार्यरत अधिशासी अभियंता प्रसून त्यागी को बृहस्पतिवार को लखनऊ में पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की बैठक के बाद निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा बैठक में उनके कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए थे।
इसके बाद अध्यक्ष ने संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उन्हें वाराणसी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

वहीं विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह को भी स्थानांतरण के तहत वाराणसी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी मुख्यालय से कुशल कांत राठौर को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-
अधिशासी अभियंता को मिली पदोन्नति
विद्युत पारेषण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार यादव को पदोन्नति प्रदान की गई है। अब वे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा में अधीक्षण अभियंता के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें