फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: दशहरा से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, रेलवे बोर्ड से एनईआर के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Wed, 06 Oct 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जल्द ही रेल प्रशासन इन तीनों ट्रेनों का संचलन शुरू कर देगा। ये ट्रेनें गोरखपुर से एर्णाकुलम, गोरखपुर-से मुंबई और गोरखपुर से दिल्ली तक चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा से लेकर 31 जनवरी तक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसे में दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के जरिये सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही रेल प्रशासन इन तीनों ट्रेनों का संचलन शुरू कर देगा। ये ट्रेनें गोरखपुर से एर्णाकुलम, गोरखपुर-से मुंबई और गोरखपुर से दिल्ली तक चलेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, छठ तक सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। वेटिंग इतना ज्यादा है कि कंफर्म होने की उम्मीद कम है। सर्वाधिक मारामारी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू की ट्रेनों में है। गोरखधाम, वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, एलटीटी स्पेशल, कुशीनगर स्पेशल सहित अहम ट्रेनों में सभी सीटें भर चुकी हैं।

दिवाली और छठ में दूसरे शहरों में रहने वाले नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्र घर आते हैं। सीटें नहीं मिलने से इनका त्योहार खराब हो जाता है। ये ट्रेनें 31 जनवरी तक चलाई जाएंगी। तीनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें