फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर रुपये लेते थे पुलिसकर्मी, शिकायत पर हुए लाइन हाजिर

Sat, 20 Nov 2021 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोपी पुलिस कर्मी पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर आवेदक से सरकारी फीस बताकर रुपये लेने का काम करते थे। वहीं रुपये ना देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदक द्वारा पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया गया। इसमें प्रथम दृष्टया आरोपी पाए जाने पर कांस्टेबल राजकुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया और वहीं होमगार्ड रामप्रवीण ओझा व राजेश चौरसिया को चौरीचौरा सर्किल से सदा के लिए हटा दिया गया।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस कर्मी पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर आवेदक से सरकारी फीस बताकर रुपये लेने का काम करते थे। वहीं रुपये ना देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल राजकुमार यादव को थाना चौरीचौरा से पुलिस लाइन कर, जांच के लिए पुलिस अधीक्षक नगर को आदेशित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा होमगार्ड रामप्रवीण ओझा और होमगार्ड राजेश चौरसिया को चौरीचौरा सर्किल से सदा के लिए हटा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें