फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साथ रखने से मुकरा दरोगा तो जान देने रेल की पटरी पर पहुंची महिला, बोली- अब कोई जुदा नहीं कर सकता

Sat, 25 Jun 2022 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाने में तैनात एक दरोगा से आहत महिला शनिवार को ट्रेन के आगे कूदने पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाने में तैनात एक दरोगा से आहत महिला शनिवार को ट्रेन के आगे कूदने पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बचाकर थाने लाई। महिला ने बताया कि दरोगा से उसका संबंध है लेकिन वह अब बात नहीं कर रहा है। मुझे अब कोई उनसे जुदा नहीं कर सकता।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के कप्तानगंज थाने की एक महिला वहीं पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। करीब छह वर्ष पूर्व बलिया के रहने वाले एक दरोगा वहां तैनात थे। इस दौरान पार्लर में मारपीट की घटना हुई। दरोगा के पास जांच थी। जांच में आने जाने के दौरान पार्लर चलाने वाली महिला और दरोगा में नजदीकियां बढ़ गईं।

महिला का आरोप है कि दोनों में प्रेम हो गया। दरोगा ने मंदिर में उससे सिंदूर लगाकर शादी कर ली। बाद में दरोगा का तबादला गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में हो गया। इस दौरान भी उनकी बातचीत महिला से होती रही और वह मिलते रहे।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इधर काफी दिन से दरोगा बात नहीं कर रहे थे। इस दौरान उसे पता चला कि दरोगा शादीशुदा हैं और बच्चे भी हैं। जिसके बाद महिला चौरीचौरा आ गई। लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

शनिवार को वह चौरीचौरा थाने के पीछे पहुंची और रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया और थाने लाई। महिला का कहना है कि वह दरोगा के साथ रहना चाहती है। उन्होंने उससे शादी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें