फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी की चाहत है तो रहें सचेत... वरना ठगे जाएंगे

Tue, 17 Oct 2023 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करती है। लोग न ठगे जाएं, इसके लिए उन्हें खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। पुलिस भी लोगों को जागरूक करेगी और थानों में वैध कंपनियों के बारे में जानकारी रखी जाएगी, ताकि लोग वहां से भी संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विदेश भेजने के नाम पर हर कदम पर जालसाजों ने अपनी दुकान सजा रखी है। ये लुभावने पैकेज का ऑफर देते हैं, फिर जाल में फंसने वाले को इसकी जानकारी तब होती है, जब युवक टूरिस्ट वीजा पर विदेश पहुंचकर फंस जाते हैं या फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर इनके वीजा को फर्जी बताया जाता है। इसके बाद वे अपने रुपये के लिए परेशान होते हैं।

विज्ञापन


ऐसे मामलों में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को जेल तो भेज देती है, लेकिन रुपयों की वापसी नहीं हो पाती। जो या तो ये कर्ज लेकर दिए होते हैं या फिर जमीन बेचकर। अब इस तरह के मामले बढ़ने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना पुलिस को जागरूक करने को कहा है। बीट पुलिस अधिकारी बताएंगे कि विदेश जाना है तो कहां पर संपर्क करना चाहिए। दूसरे थाने में भी वैध कंपनियों की सूची रखी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, विदेश भेजने के नाम पर हर जगह अवैध रूप से कार्यालय खोले गए हैं। यहां पर ज्यादातर बिहार, देवरिया, वाराणसी के युवकों को बुलाया जाता है। कोशिश यही होती है कि दूसरे जिले के लोग आएं, ताकि उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी न हो और जाल में आसानी से फंस जाएं। इसके पहले भी कई बार इस तरह के मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमरमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर पेश करें एसपी बस्ती, गैर जमानती वारंट जारी

पुलिस ने एक बार तीन लोगों को जेल भिजवाया और 62 पासपोर्ट बरामद किए थे। इसके बाद अभियान चलाया गया, लेकिन इसके बंद होने के बाद एक बार फिर फर्जी संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं। ये विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को फंसाते हैं और पासपोर्ट को अपने पास रख लेते हैं। रुपये पूरे लेने के बाद ही वीजा के साथ पासपोर्ट दिया जाता है।

इसमें भी दो तरह की जालसाजी की जाती है। एक तो विदेश टूरिस्ट वीजा पर भेज देते हैं और दूसरा वीजा ही फर्जी होता है। अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस केस दर्ज करने के साथ ही लोग इस जाल में ना फंसे, इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: सीएम का ओएसडी-मंत्री बताकर जालसाजी करने वाली किन्नर चांदनी व साथी पर गैंगस्टर

ये हैं वैध कंपनियां

अनुजतेच ओवरसीज अशोक गोदाम रोड, गोरखपुर मैनपावर एसोसिएट्स अशोक गैस गोदाम रोड, एडवांसटेक मैनपावर ओवरसीज गोवा मंडी गोलघर, सत्या इंटरनेशल मैनपावर एजेंसी रुस्तमपुर, ग्लोबल एसोसिएट्स महादेव झारखंडी, यूनाइटेड मैनपावर जंगल सिकरी खोराबार, ग्लोबन वेलडिंग ट्रेडिंग रेलवे लाइन कूड़ाघाट, आरजे इंटरनेशल सर्विस मेडिकल रोड, कबीर जी इंटरनेशनल सिघड़िया, विजन मैनपावर चौरीचौरा, हरिओम एसोसिएट इंजीनियरिंग कॉलेज और परफैक्ट ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज वैध संस्था है। एसपी सिटी ने बताया इसके अलावा कोई भी वैध संस्था जिले में नहीं है। विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर इन एजेंसियों का नाम है। उन्होंने अधिकृत एजेंसियों की जानकारी जिले के सभी थानेदारों को भेज दी है। इनके अलावा क्षेत्र में अगर कोई अन्य एजेंसी चल रही है तो उसके संचालक पर केस दर्ज होगा।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण की मार...विकास की खुशी से पहले बना रही बीमार
विज्ञापन

विदेश जाना हो तो यह करें

  • ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाने के लिए आवेदन करें।
  • विदेश में नौकरी के लिए पहले विदेशी नियुक्ता अधिपत्र का विवरण प्राप्त कर लें।
  • विदेश में रोजगार के लिए रोजगार वीजा पर ही यात्रा करें।
  • ई-माइग्रेट पोर्टल के यह हैं फायदे
  • विदेश जाने/रहने वाले व्यक्ति का महत्वपूर्ण डाटा ऑनलाइन लिया जाता है।
  • विदेश नियोक्ता और पंजीकृत एजेंट, दोनों ही सत्यापित होते हैं।
  • ई-माइग्रेट की मदद से विदेश जाने पर जालसाजी की संभावना नहीं होती है।
  • इसके माध्यम से विदेश जाने पर 10 लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें: दुबई भेजने के नाम पर फिर थमाया फर्जी वीजा, जालसाजों पर एक साथ चार केस दर्ज

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करती है। लोग न ठगे जाएं, इसके लिए उन्हें खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। पुलिस भी लोगों को जागरूक करेगी और थानों में वैध कंपनियों के बारे में जानकारी रखी जाएगी, ताकि लोग वहां से भी संपर्क कर सकें।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें