फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने मिशन शक्ति का किया आगाज, 6 महीने में 500 बेटियों को इंसाफ दिलाएगी पुलिस

Fri, 23 Oct 2020 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गवाही, साक्ष्य जुटाने के साथ ही कोर्ट की तारीख पर पैरवी भी जाकर करेगी पुलिस
  • सीएम ने मिशन शक्ति का किया आगाज, हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया

 
विज्ञापन
मिशन शक्ति का उद्घाटन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति का आगाज किया। इसके तहत महिलाओं पर होने वाले अपराध को रोकना और उन्हें न्याय दिलाना है। इसकी शुरुआत के साथ ही गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के हर सीओ, थानेदार और दरोगा को एक-एक महिला अपराध से जुड़े एक-एक मामलें में सौंपे जाएंगे। इन मामलों में गवाही से लेकर पैरवी तक पुलिस करेगी। पुलिस वालों को टारगेट दिया गया है कि छह महीने के भीतर कम से कम हर विवेचक अपने एक मामले में सजा करा दें।

विज्ञापन


शुक्रवार को खोराबार थाने के साथ ही जिले के सभी थानों पर महिलाओं, छात्राओं को बुलाकर सीएम की बात को ऑनलाइन सुनाया गया। खोराबार थाने में इसका भव्य आयोजन किया गया था। यहां पर एडीजी दावा शेरपा, डीआईजी राजेश डी मोदक, कमिश्नर जयंत नार्रिकर, डीएम विजेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।

महिलाओं को सम्मान व स्वालंबन के विषय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान व कानून तथा सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। पूरे प्रदेश के 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत शुक्रवार से की गई। इसमें प्रदेश के 18 थानों पर सीएम से वर्चुअल मीटिंग के जरिए महिलाओं से सीधे बात करने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

तकनीकी खराबी से गोरखपुर की महिलाओं से नहीं बात कर पाए सीएम

जिले में वर्चुअल मीटिंग के लिए खोराबार थाने को चिन्हित किया गया था। कार्यक्रम 10:30 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले लखनऊ की महिलाओं ने सीधे सीएम के सामने अपनी बात रखी फिर सीएम ने उनसे बात की। फिर नोएडा व तीसरे नंबर पर सुबह 10-35 पर गोरखपुर का नंबर आया। वह से दो बार गोरखपुर बोला गया।

कनेक्ट नहीं होने पर खोराबार थाने का नाम पुकारा गया लेकिन कनेक्शन जुड़ नहीं पाया। जिसके बाद सीएम ने बनारस, झांसी, मेरठ की महिलाओं से बात की। एसएसपी ने बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है, सही मामलों को सीओ, थानेदार और हर चौकी इंचार्ज, दरोगा लेंगे और उसकी पैरवी कर सजा कराएंगे

तकनीकी खराबी के कारण खोराबार थाने में आयोजित वर्चुअल मीटिंग के जरिए महिलाएं सीएम से नहीं जुड़ पाई। वे सीएम के सामने बात नहीं रख पाई। महिलाओं व वहां मौजूद अधिकारियों को इस बात का मलाल रहा। केवल सभी सीएम की बाते ही सुन पाए।

इसपर एडीजी दावा शेरपा ने अधीनस्थ अधिकारियों से नाराजगी जताई। इस तकनीकी खराबी के बीच ही जिले के सभी 28 थानों पर मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बटन दबाकर किया। यहां के अधिकारी लगातार लखनऊ को फोन मिलाते रहे पर बात नहीं हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें