जिले के एसएसपी/एसपी, नगर आयुक्त या उनके द्वारा नामित सदस्य, उपाध्यक्ष जीडीए या उनके द्वारा नामित सदस्य संयोजक होंगे। ऐश्प्रा ज्वैलर्स के अतुल सर्राफ, गैलेंट इस्पात के मयंक अग्रवाल, आईजीएल के एसके शुक्ला, अंकुर सरिया के निलिख जालान, जालान कॉन कास्ट के ओम प्रकाश जालान, पॉम पैराडाइज के विकास केजरीवाल, संस्कृति पब्लिक स्कूल के संजय जायसवाल, गीता वस्त्रालय के शंभू शाह, केके कंस्ट्रक्शन के जगदीश आनन्द, जीडी गोयनका के राजू जायसवाल, परपंरा ज्वैलर्स के संजय अग्रवाल, सांवरिया होलसेल के महेश पोद्दार, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के भोला जायसवाल, परदेशी के राम ताड़क, आरपीएम स्कूल के अजय शाही, अम्बरीश चन्द्रा,अम्बरीश जालान, नवीन अग्रवाल सह संयोजक होंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मौसम का हाल: रिमझिम फुहारों ने कराया सावन का अहसास, मौसम हुआ सुहाना
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसको प्रभावशाली व जनोपयोगी बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए गवर्निंग कमेटी गठित की गई है। जो इस पर नजर रखेगी और हर तीन महीने पर कैमरों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराएगी। इसमें एसएसपी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।