फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वीडियो, फोटो और डिजिटल साक्ष्य के जरिये सजा दिलाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी की हत्या के मामले ने पीपीगंज पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। शुरुआती जांच में कोई गवाह नहीं मिला लेकिन पुलिस प्रिया को न्याय दिलाने के लिए परिस्थितिजन्य सबूत, फोटो-वीडियो और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। इन साक्ष्यों की मदद से हत्यारोपियों को सजा दिलाएगी।
सूत्रों के अनुसार, प्रिया का विवाह वर्ष-2012 में मुंबई में विजय साहनी के साथ हुआ था लेकिन जांच में कोई मैरिज सर्टिफिकेट, पति के साथ फोटो, सोशल मीडिया रील या यात्रा का टिकट नहीं मिला। इसी कारण पुलिस ने प्रिया और आरोपी के संबंध साबित करने के लिए अन्य सबूत जुटाए। विवेचना में प्रिया के बच्चे का सर्टिफिकेट व डिलीवरी के समय पिता का नाम व हस्ताक्षर शामिल हैं, जिससे बायोलॉजिकल पिता विजय पिता साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को प्रिया व बहन किरन के मोबाइल से कई वीडियो और फोटो मिले हैं। मुंबई के कांदीवली की पुलिस ने भी आरोपी विजय को प्रिया का पति बताया है। जानकारी के अनुसार, प्रिया के प्रसव के बाद वर्ष-2014 में दोनों में विवाद बढ़ गया था। इस दौरान विजय के पिता ने शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें