फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का ऑपरेशन: एडीजी ने दिया निर्देश, विशेष अभियान चलाकर पुलिस बदमाशों की कसेगी नकेल

Tue, 29 Mar 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी ने पांच बिंदुओं पर 30 अप्रैल तक अभियान चलाने के निर्देश दिए, ऑपरेशन तमंचा, ऑपरेशन शिकंजा समेत पांच बिंदुओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव और पर्व खत्म होने के बाद एडीजी अखिल कुमार ने एक बार फिर से विशेष अभियान चलाकर बदमाशों पर नकेल कसने का आदेश जारी कर दिया है। एडीजी ने जोन के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक पांच बिंदुओं पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ऑपरेशन शिकंजा, विवेचना निस्तारण, रंजिशों का चिह्नांकन, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, ऑपरेशन तमंचा के तहत कार्रवाई करनी है। इसकी रिपोर्ट भी एडीजी दफ्तर को भेजनी होगी।

 जानकारी के मुताबिक, विवेचना निस्तारण अभियान में सभी विवेचक को विवेचनाओं को गुणात्मक रूप से निपटाना है। सीओ प्रत्येक सप्ताह अर्दली रूप में कार्रवाई करते हुए इसकी समीक्षा भी करें। रंजिशों का चिह्नांकन अभियान बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) को करना है। अपने बीट क्षेत्र में जाकर आठ घंटे की अवधि तक गांव में रहकर रंजिशों के बारे में जानकारी जुटानी है।
विज्ञापन


इस काम के दौरान प्रधान, पूर्व प्रधान समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों व आम लोगों से बात करनी है। विवाद सामने आने पर पाबंद किया जाए। गैंगस्टर एक्ट के आरोपितों पर कार्रवाई कर संपत्ति को कुर्क कराया जाए। ऑपरेशन शिकंजा और ऑपरेशन तमंचा को और प्रभावी बनाया जाए। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि जोन के सभी जिलों को आदेश भेजा गया है कि वे अभियान चलाकर बदमाशों पर कार्रवाई करें। कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें