फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का जमानत रद्द कराने की पैरवी करेगी पुलिस, ऐसे खंगाल रही है रिकॉर्ड

Thu, 16 Jul 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • हर थाने में बने टॉप 10 बदमाशों पर पुलिस की नजर
  • बाहर जमानत पर आए लोगों की निगरानी ज्यादा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मुठभेड़ के बाद बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। जमानत पर जेल से रिहा हो चुके बदमाशों के जमानदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है। ताकि इसमें कमी मिले तो इसी आधार पर उनके जमानत को रद्द कराने की पैरवी कोर्ट में कर सके।

विज्ञापन


हर थाने में बने टॉप 10 बदमाशों की सूची पर पुलिस का फोकस है। इसमें से जो बदमाश जेल से जमानत पर रिहा है, उन पर पुलिस की खास निगाह बनी हुई है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

टॉप बदमाशों की सूची हो रही तैयार

जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची बनाने के साथ ही थाने पर भी यह सूची तैयार की गई है। शाहपुर और कैंट पुलिस ने अभी हाल में ही टॉप 10 बदमाशों में से तीन लोगों को जेल भेजने का भी काम किया है। इस सूची में कई ऐसे भी है जो जमानत पर रिहा है। पुलिस इनके जमानतदारों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर शहर में मौत को दावत दे रहे हैं लोग, सात दिन में बने 78 कोरोना हॉटस्पॉट

उनका सत्यापन होगा कि सही नाम पते वाले जमानत लिए है या फिर एक ही जमानदार कई बदमाशों की रिहाई में फाइल लगाया है। ऐसे लोगों की सूची एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर तैयार की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसे जमानदार मिले तो जमानत रद्द कराने की पैरवी की जाएगी। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि टॉप बदमाशों की सूची तैयार कर उसपर कार्रवाई की जा रही है। कोई भी बदमाश बच नहीं पाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें