फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 20 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 196

Thu, 16 Jul 2020 06:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • डीएम ऑफिस के सेवानिवृत्त स्टेंनों समेत परिवार के पांच लोग पॉजिटिव
  • अब तक 483 लोग मिल चुके है पॉजिटिव, सात संक्रमित की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में सेवानिवृत्त स्टेनों और उसके परिवार के पांच सदस्य समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक 483 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि 20 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद शहर के टीचर कॉलोनी के सात लोग शामिल है। इसमें डीएम ऑफिस से सेवानिवृत्त 64 वर्षीय स्टेंनों, उनका 35 वर्षीय बेटा, 32 वर्षीय बहू, छह वर्षीय पौत्री, दो वर्षीय पौत्री शामिल है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर शहर में मौत को दावत दे रहे हैं लोग, सात दिन में बने 78 कोरोना हॉटस्पॉट
विज्ञापन


सेवानिवृत्त स्टेंनों के एक बेटे बीएसए कार्यालय में लिपिक है, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जबकि बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी और पुत्री भी पॉजिटिव मिली है। उसी मोहल्ले के रहने वाले 65 वर्षीय अधिवक्ता और 60 वर्षीय उनकी पत्नी भी पॉजिटिव मिली है।

इसी मोहल्ले से सटे अचकवापुर की रहने वाली 59 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है, जो लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली क्षेत्र के ही चमरसन गांव का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। क्षेत्र के इनायतपुर का निवासी बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल में संक्रमितों को किया गया भर्ती

दुधारा क्षेत्र के गंगौली गांव निवासीक कोलकाता से लौटा 43 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। उसी क्षेत्र के दसावा निवासी 49 वर्षीय शख्स और 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। दुधारा क्षेत्र के ही सुजिया गांव का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। उसी क्षेत्र के पेड़वा गांव निवासी 48 वर्षीय शख्स, 36 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है।

इसे भी पढ़ें- नेपाल सरकार के खिलाफ फिर उग्र हुए छात्र, तस्वीरों में देखें ऐसे किया प्रदर्शन

दुधारा क्षेत्र के ही लौहरौली बाजार निवासी 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव की 36 वर्षीय महिला और महुली क्षेत्र के शिवबखरी गांव का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 483 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 196 लोग एक्टिव है। जबकि 280 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बृहस्पतिवार को 417 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें