फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात युवक ने पड़ोस की किशोरी से छेड़खानी कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बुधवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी किसी काम से पड़ोस में जा रही थी। बीच रास्ते पर किशोरी को अकेला देख उसी गांव का एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर किशोरी का हाथ पकड़ ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक मौके भाग निकला। बुधवार को शिकायत पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई। पूरे दिन थाने पर दोनों पक्ष जमे रहे। दोनों ओर से जुटे रिश्तेदारों ने सुलह-समझौता कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पर छेड़खानी के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें