गोरखनाथ पुलिस जामियानगर मोहल्ले में स्थित तलब रेस्टोरेंट पहुंची और संचालक समेत आठ लोगों को हुक्का पीते पकड़ लिया। उधर, शाहपुर पुलिस ने जेल बाईपास रोड स्थित टेन टू इलेवन हुक्का बार में संचालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ और कैंट इलाके में तीन दिन पहले एक हुक्का बार में पार्टी का आयोजन हुआ था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों के आपत्ति जताने पर युवकों ने सोशल मीडिया से फोटो हटा ली थी।