फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई किशोरी, पुलिस ने आधे घंटे में बरामद कर भेजा घर

Wed, 16 Jun 2021 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करने पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का दिया इनाम।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में किशोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। बारिश के बीच किशोरी के गायब होने की सूचना मां ने पादरी बाजार पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने सिपाही उमाशंकर यादव और विजय शंकर गिरी के साथ तलाश शुरू कर दी। आधे घंटे में ही किशोरी को खोजकर चौकी लाए और फिर मां-बेटी दोनों को समझाकर घर भेजा गया। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक महिला पादरी बाजार पुलिस चौकी पर पहुंची थी। महिला ने बताया कि डांटने से नाराज होकर उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई है। एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वह नहीं आई। 

महिला की सूचना को चौकी इंचार्ज ने वायरलेस सेट के जरिए प्रसारित किया। खुद ही सिपाही उमाशंकर और विजय शंकर गिरी को साथ लेकर किशोरी की तलाश में निकल गए। बारिश के बीच पुलिस ने करीब आधे घंटे तक छानबीन की। इसके बाद संगम चौराहे के करीब किशोरी को बरामद कर लिया। उसे समझा बुझाकर पुलिस घर ले गई। बेटी को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी ने मां और बेटी दोनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मदद से घर पहुंची कुशीनगर की युवती

खोराबार इलाके के कुसम्हीं जंगल में लावारिस हाल में भटक रही युवती को पुलिस ने घर पहुंचा दिया। रविवार की रात पुलिस गश्त पर निकली थी इसी दौरान कुसम्हीं जंगल में सुनसान रोड पर एक अकेली युवती पैदल जा रही है। रात नौ बजे अकेली युवती के जंगल में जाने की बात सुनकर कुसम्ही बाजार में मौजूद दरोगा और सिपाही पहुंच गए। युवती से बात करने पर मालूम हुआ कि वह कुशीनगर जिले की रहने वाली है। शाम को घर में खाना बनाने की बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह निकल गई। रास्ता भूलकर वह कुसम्हीं जंगल में पहुंच गई। कस्बे के एक व्यवसायी की कार से पुलिस ने रात में युवती को घर लेकर पहुंची। बेटी को सकुशल पाकर मां ने पुलिस का आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें