फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइबर फ्रॉड की रकम पुलिस ने पीड़ित को दिलाई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित की रकम वापस दिलाई है। हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अरविंद कुमार के खाते से 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली। जांच में सामने आया कि अज्ञात साइबर ठग ने धोखे से अरविंद के खाते से 80 हजार रुपये निकालकर दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। साइबर पुलिस की टीम ने तत्काल बैंक से संपर्क किया और संदिग्ध खाते में लेनदेन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी। खाते को फ्रीज कराने के चलते जालसाज पूरी राशि निकालने में असफल रहे। खाते में बचे 39,363 रुपये को अदालत के आदेश पर वापस पीड़ित के बैंक खाते में भेज दिया गया है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि समय पर शिकायत दर्ज होने से पीड़ित की रकम बच सकी। अब ठगी के आरोपी की पहचान के लिए साइबर तकनीक की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज के जरिये बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और ठगी की आशंका होते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें