फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: हुक्का बार पर पुलिस का छापा, हिरासत में लिए गए 53 युवक-युवतियां

Sat, 25 Sep 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

पुलिस ने मौके से 16 हुक्का, बीयर की बोतल, शराब की बोतल, फ्लेवर की बोतलें, खाली गिलास तथा खाने-पीने का काफी सामान बरामद किया है। इससे साफ जाहिर हो रहा कि नशे का कारोबार पर्दा के पिछे से चल रहा था।
विज्ञापन
हुक्का बार पर छापा डालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के प्लानिंग के सामने शहर में संचालित अवैध हुक्का बार में मौजूद संचालक, युवक और युवतियां चकमा खा गईं। कोतवाली पुलिस से भी गोपनीयता बरतते हुए एक ही समय पर शहर के पांच हुक्काबारों पर छह थानों की पुलिस ने सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में छापा मारा। पुलिस ने पांच युवतियों सहित 53 युवकों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार को एसपी ने दोपहर में रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र, खुंखुदू एसओ नवीन चौधरी, महिला एसओ प्रीति सिंह, रामपुर कारखाना मनोज कुमार, सलेमपुर नवीन मिश्र, महुआडीह कवींद्र प्रताप सिंह को बुलाया। इसके बाद सीओ सदर ने पूरी योजना के बारे में बताया। उन्होंने शहर के राघव नगर में दो जगह, सीसी रोड पर एक जगह परशुराम चौक के पास दो हुक्काबार पर पुलिस ने छापामार दिया।

पुलिस ने देखा कि अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में काफी संख्या में युवक मौजूद है। जबकि राघव नगर में महाकाल हवेली के नाम से चलने वाले हुक्काबार में चार युवतियां भी मौजूद मिली है। इन सभी जगहों से पुलिस ने पांच युवतिया और 48 युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरी तरफ शहर में अन्य एसओ की कार्रवाई शुरू की तो कोतवाल नवीन कुमार सिंह को बुलाया गया। हिरासत में लिए गए युवकों को कोतवाली भेज दिया गया। जबकि युवतियों को महिला थाना भेजा गया।
विज्ञापन


 

हुक्काबार की आड़ में नशे का पूरा इंतजाम

जिन जगहों पर पुलिस ने छापामार वहा पर नशे के भी पूरा इंतजाम किया गया था। पुलिस ने वहां से 16 हुक्का, बीयर की बोतल, शराब की बोतल, फ्लेवर की बोतलें, खाली गिलास तथा खाने-पीने का काफी सामान बरामद किया है। इससे साफ जाहिर हो रहा कि नशे का कारोबार पर्दा के पिछे से चल रहा था।

फ्लेवर के हिसाब से तय देना होता है दाम
शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार की ओर युवकों का तेजी से रूझान बढ़ रहा है। संचालक जिस तरह की खुशबू उस हिसाब से दाम लेते है। हुक्के के नशे का जैसा रंग होता था वैसा ही हुक्का बार संचालक युवकों से रकम लेकर जेब भरते है।हुक्का संचालक करीब 100 रुपये से 500 रुपये तक युवकों से लेते थे।

शहर में काफी समय से चला रहा है हुक्का बार
शहर में हुक्कबार काफी दिनों से चल रहा था लेकिन कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं लग रही थी। शहर के चार स्थानों पर छापा पड़ने के बाद शनिवार की शाम को भटवलिया, न्यूकालोनी और अन्य जगहों पर संचालित हुक्काबार के संचालक बंद कर फरार हो गए थे।शहर के बीचों में हुक्का बार काफी समय से चल रहा था। आसपास को लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

 
विज्ञापन

पकड़े जाने पर मुहं छिपाते रहे युवक- युवतियां

शहर के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की दौरान पकड़े जाने के बाद चार युवतियां और युवक मुंह छिपाते रहे क्योंकि इसमें कुछ रसूखदार परिवारों के भी युवक शामिल है। काफी  संख्या में पकड़े युवकों में अधिकांश शहर के विभिन्न मोहल्लों के बताए जा रहे हैं।

चकाचौंध भरा है नाम
देवरिया शहर के हुक्काबार की व्यवस्था आलीशान होटल और रेस्टोंरेट की तरह थी। एसी कमरे में बैठकर धुं्आ उड़ाने के शौकीन युवकों को लुभाने के लिए अच्छा चेयर और टेबल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही नाम भी काफी आकर्षक रखे थे। जिन जगहों पर छापामार गया, इसमें राघव नगर स्थित हुक्काबार के नाम महाकाल की हवेली, हैजटैग, सीसी रोड द क्यूड, परशुराम चौक के पास बालीवुड डिस्को और द किंग नाम से संचालित हो रहे थे।  

सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ जगहों से बीयर और शराब की बोतल भी पाई गई है। अवैध रूप से संचालित हुक्काबार संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें