फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर गलती से भी किया ये काम तो जाना पड़ेगा हवालात, पुलिस ने की है खास तैयारी

Sun, 14 Feb 2021 02:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में प्रेम के पर्व वेलेंटाइन डे को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। प्रेम करने वालों को रोक नहीं है लेकिन जरा भी जोर जबरदस्ती की तो हवालात में भी जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक के साथ ही इसे उत्सव के रूप में मनाया जा सके इसकी तैयारी की गई है। शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो टीम भ्रमणशील रहेगी।

शहर के प्रमुख बाजार, पार्क, होटल, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। सादा वर्दी में भी पुलिस इन जगहों पर मौजूद रहेगी। विनोद वन, कुसम्ही जंगल और नौकायन केंद्र पर पुलिसकर्मी सादे लिबास में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर में लोगों की निकलने वाली भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से शहर को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। कहीं पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी थानेदार व चौकी प्रभारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

मनचलों पर पैनी नजर रखने के साथ ही विरोध के नाम पर उत्पात मचाने वाले संगठनों और लोगों पर सख्ती की तैयारी की है। माल, बाजार के अलावा, विंध्यवासिनी, पंत, प्रेम चंद, अंबेडकर पार्क में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तरह तैयार है। अगर किसी को परेशान किया तो सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें