फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पकड़ा गया इनामी बदमाश

Sat, 20 Jun 2020 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायर में हुआ जख्मी
  • उसका थाना क्षेत्र के चौबाहे पुल के पास शुक्रवार रात हुई पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में उसका पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एक 20 हजार रुपये इनामी बदमाश को दबोच लिया। हमले में घायल बदमाशों को उसका सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शनिवार की सुबह पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात एसओ उसका और एसओजी की टीम क्षेत्र के चौबाहे पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार सामने से गुजरा। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। बाद में पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।

इसके बाद जख्मी होकर वह गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुहर्रम निवासी डोमनपट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रूप में की गई। यह शातिर पशु तस्कर है।
विज्ञापन


पशु तस्करी के अपराध में अयोध्या, देवरिया, कुशीनगर में पंजीकृत मुकदमे में जेल जा चुका है। इसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।

पकड़ने वाली टीम में एसओ उसका डीसी चौधरी, एसओजी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, एसआई रणंजय सिंह, आरक्षी दीनानाथ यादव, दिलीप द्विवेदी सर्विलांस टीम, आनंद प्रकाश यादव, अवनीश कुमार सिंह, विरेंद्र त्रिपाठी, पवन तिवारी, अखिलेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, गणेश सिंह, शैलेश कुमार शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें