उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। अक्सर देखा जाता है कि दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं, दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफाॅर्म पर साझा न करें। एसपी सिटी ने बताया कि अगर साइबर अपराध हो तो तत्काल इसकी सूचना 1930 पर देनी चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि आप हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें।
एसपी सिटी ने विद्यार्थी देवेश चतुर्वेदी, आस्था सिंह, गौरी पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी के सवालों के जवाब भी दिए। स्कूल के डायरेक्टर रोहन सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों के जीवन में बहुत कारगर साबित होगी। प्रिंसिपल धर्मवीर यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।