एसपी नार्थ ने छात्राओं से कहा कि स्कूल आने-जाने के दौरान किसी छात्रा को कोई लफंगा परेशान करे या धमकाए तो खुलकर बताएं। चुप्पी से लफंगों का मन बढ़ता है। 1090 वूमेन पॉवर लाइन और डायल 112 पर फोन करके तत्काल राहत पाई जा सकती है।
एसपी नार्थ से मिले हर सवाल के जवाब
सवाल: फोन चोरी होने पर क्या करें?
कनिष्क राय
जवाब: निकट के थाने में लिखित शिकायत करें। फोन को बरामद कराने के लिए आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
सवाल: सोशल मीडिया पर कोई ब्लैकमेल करें तो क्या करें?
अर्पित त्रिपाठी
जवाब: इसकी सूचना तत्काल साइबर पुलिस का या ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर पर दें।
सवाल: अगर पुलिसकर्मी हमें बिना किस कारण मारें तो क्या करें?
उदित नारायण त्रिपाठी
जवाब: इसकी शिकायत निकटतम थाने या पुलिस अधिकारी से करें।
सवाल: क्या ईमेल का इस्तेमाल करना ठीक है?
अनुष्का त्रिपाठी
जवाब: ईमेल का इस्तेमाल करें। लेकिन, सोशल मीडिया साइट्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।