फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार माह में 68 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, लूट और चोरी के आरोपी अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वर्ष 2026 में अब तक विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 68 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें एक अपराधी को ‘अ’ श्रेणी और 67 को ‘ब’ श्रेणी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में सक्रिय और आदतन अपराधियों पर निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक हिस्ट्रीशीट लूट और डकैती के मामलों में दर्ज आरोपियों की खोली गई है, जिनकी संख्या 20 है। इसके बाद चोरी और नकबजनी के 17 और धोखाधड़ी के 10 आरोपी शामिल हैं। मारपीट और गुंडागर्दी से जुड़े सात, रंगदारी के तीन, हत्या और हत्या की कोशिश के तीन और गोवध से जुड़े तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। वहीं, मादक पदार्थ और अवैध शराब बिक्री से जुड़े 2-2 और सामूहिक दुष्कर्म/दुष्कर्म के एक आरोपी को भी सूची में शामिल किया गया है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। अपराधियों की थाने में नियमित हाजिरी सुनिश्चित कराई जाएगी और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद जिले में अपराध को रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। इससे आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी से अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें