फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: प्रदेश में सबसे कम उम्र का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव, बस्ती में संक्रमितों की संख्या पहुंची चौदह

Tue, 14 Apr 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती में तीन माह का बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसकी मां बस्ती के कोरोना संक्रमित मृत युवक की रिश्तेदार है और वह भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुकी है। मां-बेटे का इलाज बस्ती में चल रहा है। प्रदेश में यह पहला मामला है जिसमें इतनी कम उम्र के मासूम को कोरोना का संक्रमण हुआ है। बस्ती में अबतक जितने भी केस आए हैं वे सब एक हॉटस्पाट के ही हैं। ऐसे में प्रशासन अब पूरे इलाके के लोगों की जांच कराने में जुट गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस्ती में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 12 अप्रैल को एक साथ चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आरएमआरसी से मिली थी। इस बीच 13 अप्रैल को तीन माह के मासूम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो प्रशासन सकते में आ गया है।

अब बस्ती में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इसमें पहले संक्रमित युवक की मौत हो चुकी हैं। मृत युवक के रिश्तेदार ही अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जाता है कि प्रदेश में सबसे कम उम्र का मासूम कोरोना की चपेट में आया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व केजीएमयू में ढाई साल का मासूम चपेट में आ चुका है, जो अब ठीक होकर घर जा चुका है। अब तीन माह के मासूम के चपेट में आने से डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। बस्ती और महराजगंज में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें महराजगंज के तब्लीगी जमात के छह लोग शामिल हैं।

आरएमआरसी निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया- बस्ती के तीन माह के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे का नमूना 12 अप्रैल को जांच के लिए आया था। वहीं बच्चे की मां में संक्रमण की पुष्टि 11 अप्रैल को आई रिपोर्ट में ही हो गई थी।
विज्ञापन

स्तनपान करा सकती है मां

बाल रोग विशेषज्ञ व आईएमए के सचिव डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अब तक डब्ल्यूएचओ से मिली गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मां बच्चे को बेहद सावधानी पूर्वक सुरक्षा के साथ स्तनपान करा सकती है। लेकिन उसके लिए उसे मास्क और हाथों में ग्लव्स लगाने होंगे, जिससे की संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें