फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की इस दरियादिली ने जीता सबका दिल, लोगों ने कहा- 'पहली बार हुआ है ऐसा'

Sat, 07 Nov 2020 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्र को दी साइकिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कहते हैं कि जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो ईश्वर खुद किसी न किसी रूप में मदद से लिए आ ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र कृष्णा के साथ हुआ।

विज्ञापन


पुरानी साइकिल गायब हो गई तो लगा कि अब वह स्कूल नहीं जा पाएगा। क्योंकि घर में आर्थिक तंगी और मां के अलावा कोई सहारा न होने कारण उसकी उम्मीदें दम तोड़ रही थीं। वह सोचने लगा कि अब स्कूल और ट्यूशन पढ़ने नहीं जा पाएगा। क्योंकि मां जो मजूदरी करके लाती थी, वह घर खर्च और ट्यूशन में खत्म हो जाता है।

अब सवाल यह था कि वह साइकिल कैसे खरीदे। इसी बीच सीओ डुमरियागंज उमेश कुमार शर्मा और एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र खखरांव गांव किसी मामले में गए थे। किसी के जरिए इस बात की जानकारी लगी तो वह कृष्णा के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

थाने पर बुलाकर दी साइकिल

वहां पता चला कि कृष्णा की साइकिल गायब हो गई। इसलिए न तो वह स्कूल जा रहा है और न ही ट्यूशन के लिए। इस समस्या से कृष्णा भी परेशान था। उसके पिता परशुराम का कई साल पहले निधन हो चुका है। दोनों अधिकारियों ने उसे हौंसल दिया।

इसके बाद साइकिल खरीदकर शनिवार को उसे थाने पर बुलाकर दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। किसी भी प्रकार की जरुरत पर तत्काल बताने का भी आग्रह किया। त्रिलोकपुर पुलिस के इस कार्य की लोग बहुत सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तक पुलिस वालों की ऐसी छवि नहीं देखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें