फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट खाने के विवाद में की थी मजदूर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Thu, 14 May 2020 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के खजनी इलाके के छपिया गांव में मजदूर लोटन निषाद की हत्या का 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपित मनीष साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनीष ने बताया कि करीब दस दिन पहले लोटन के साथ उसने मीट बनाया था।

विज्ञापन


खाने-पीने के बाद लोटन ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए उसकी बेइज्जती की। उसी दिन हत्या को सोच लिया था और मौका पाते ही वारदात कर दी। पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर छिपाए गए चाकू और  ईंट के टुकड़े को बरामद कर लिया है।

आरोपित मनीष साहनी भी लोटन के गांव गीडा के गुरौली बुजुर्ग का ही रहने वाला है। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपित के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 11 मई की रात 2 बजे के करीब वह बागीचे में गया जहां पर लोटन झोपड़ी डालकर रहता था। उसे सोता देख पहले उसपर ईंट से प्रहार किया और फिर चाकू से गर्दन काट दिया। चाकू को वहीं छिपाकर भाग गया।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस टीम को गठित कर बदमाश के गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को मनीष पर शक हुआ जिसके आधार पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में मनीष ने जुर्म कबूल करते हुए आला कत्ल भी बरामद करा दिया है।
 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर खजनी प्रदीप शुक्ला, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर पांडेय, कांस्टेबल राधेश्याम यादव, अरविंद यादव, पिंटू चौहान, रमाशंकर तिवारी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें