फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टंटबाजों पर पुलिस सख्त, फोरलेन पर सात बाइक सीज- हादसे में हो गई थी युवती की मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
पुलिस ने स्टंटबाजों की 7 बाइकें सीज की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को पुलिस ने अभियान चलाकर सात बाइक सीज कर दी, जबकि चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। बुधवार को हुए हादसे में युवती की मौत के बाद पुलिस ने सरैया बाजार के पास नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


इसी दौरान स्टंट करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुधवार दोपहर फोरलेन पर सरैया स्थित एक मकान के सामने तीन बाइकों पर सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए बार-बार चक्कर लगा रहे थे। तीसरी बार गुजरते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक आमिर (17) भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर शाम पूजा की मौत हो गई।

घटना के बाद अन्य बाइक सवार मौके से भाग गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने फोरलेन पर स्टंट तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें