फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मवेशी चोर बना गैंगस्टर, पुलिस ने कुर्क की संपत्ति, शातिर बदमाश की तलाश में जुटी कई थाने की पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

एसटीएफ के पहुंचने पर छत के रास्ते भाग निकला शातिर बदमाश चंदू, तलाश रही पुलिस। 26-27 वर्ष की उम्र में बना लिया है करोड़ों की संपत्ति। हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी उसके पेशे में है शुमार।
विज्ञापन
संपत्ति को कुर्क कर तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में मंगलवार की रात एसटीएफ के पहुंचने की भनक लगते ही शातिर बदमाश चंदू घर के छत के रास्ते कूदकर भाग निकला। जिसकी तलाश में कई थानों की पुलिस जुटी हुई है। बुधवार की सुबह उसकी 50 लाख से ऊपर की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने कुर्क कर लिया।
विज्ञापन


चंदू  26-27 वर्ष की आयु में ही अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बना लिया। हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी उसके पेशे में शुमार है। चंदू के मकान कुर्क किए जाने की कार्रवाई से गांव में हड़कंप है।
बीते मंगलवार को एसटीएफ ने गैंगस्टर चंदू के चचेरे भाई वरुण यादव के साथ उसके मकान पर दबिश दिया। लेकिन भनक लग जाने पर वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छत के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन

 
चंदू की तलाश में कई थानों की पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि सोनाड़ी गांव निवासी किसान और दुग्ध व्यवसायी रामविलास यादव का एकलौता पुत्र चंदू सोनाड़ी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की पढ़ाई किया है। लोगों का कहना है कि 18 वर्ष की आयु में ही उसने मवेशी चोरी करने के साथ जरायम की दुनियां में कदम रखा। जो पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हत्या के प्रयास, फिरौती, अवैध शराब और शस्त्र तस्करी में उसकी संलिप्तता रही है। पैसे और गुंडागर्दी के बल पर वह ग्राम प्रधान बन गया। उसका अवैध तरीके से बने 51 लाख की संपत्ति कुर्क किए जाने से उसकी मां, पिता और छोटी बहन पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं।

कार्रवाई की थाना क्षेत्र में चर्चा है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि अपराधी की तलाश कराई जा रही है। उसके अन्य अवैध धंधों और संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

जेल से छूटकर गांव आने पर पंचायत चुनाव लड़ा था चंदू

सोनाड़ी गांव निवासी और शातिर बदमाश चंदू जेल से छूटकर गांव आया। उसने पंचायत चुनाव मैदान में उतरा। जहां प्रतिद्वंदी विश्वजीत जायसवाल को 59 वोट से हराकर गांव का प्रधान बन गया। लोगों का कहना है कि जरायम की दुनियां में कदम रखने वाला चंदू कम उम्र में अवैध तरीके सेे बरहज, देवरिया, लखनऊ आदि जगहों पर करोड़ों की संपत्ति खड़ा किया है। वह गांव में कम समय व्यतीत करता है। चुनाव में ही ज्यादातर लोगों ने उसे गांव में देखा है।
 
चर्चित चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में जा चुका है जेल
सोनाड़ी गांव निवासी चंदू का अपराध की दुनियां में डंका बजने लगा। उसके खौफ से आज भी लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि विगत वर्ष पूर्व उसने देवरिया के एक चर्चित चिकित्सक से रंगदारी मांगी थी। जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें