फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: व्यापारी के बीटेक पास बेटे ने लूटी थी डॉक्टर की मां से चेन, 50 से अधिक CCTV की मदद से पहुंची पुलिस

Fri, 23 Jun 2023 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

डॉ. वाई सिंह ने मां की सोने की चेन मिलने के बाद आभार जताया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मां की यादें चेन से जुड़ी हैं। घटना के बाद वह सुबह के सैर पर निकलने से परहेज करने लगी थीं, लेकिन अब जैसे ही उन्हें पता चला कि आरोपी पकड़े गए तो खुश हो गईं और पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
रामगढ़ताल इलाके में चेन लूट के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात व्यापारी के बीटेक पास पुत्र समे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में चेन लूट के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात व्यापारी के बीटेक पास पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बीती 25 मई को तारामंडल क्षेत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई सिंह की मां से सोने की चेन की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में मुख्य आरोपी व्यापारी पुत्र मयंक ने बताया कि महंगे शौक को पूरा करने के लिए पिता रुपये नहीं देते थे, इस वजह से लूट की घटनाएं शुरू की थीं।

विज्ञापन


खबर है कि आरोपियों ने शाहपुर इलाके में भी दो जगह पर लूट की कोशिश की थी। मयंक ने अपने कर्मचारी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने पान की दुकान चलाने वाले प्रदीप श्रीवास्तव की मदद से लूटी गई चेन को बेच दिया था। पुलिस ने व्यापारी के कर्मचारी और प्रदीप श्रीवास्तव को भी पकड़ लिया है। सोने की दो चेन, चार सौ रुपये नकद बरामद कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: मेंढक की टर्र-टर्र पर बोले- भइया इंद्रदेव बरसेंगे, बरस पड़े पड़ोसी 'इंद्रासन'
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी मयंक कुमार त्रिपाठी, जेल रोड निवासी आदित्य शर्मा और महराजगंज के बृजमनगंज इलाके के धानी बाजार निवासी प्रदीप श्रीवास्तव के रूप में हुई है। प्रदीप सिटी मॉल के पास पान-गुटखा की दुकान चलाता है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।

एसपी सिटी ने बताया कि मयंक त्रिपाठी के पिता की शाहपुर में रजाई-गद्दे की दुकान है। उसने अपने कर्मचारी आदित्य शर्मा के साथ मिलकर किशन उर्फ आकाश की बाइक ली थी। फिर बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर बीते 25 मई को तारामंडल क्षेत्र के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई सिंह की मां से चेन लूट की घटना की थी। इसके बाद बदमाशों ने 17 जून को रिटायर्ड सीएमएस डॉ. उमा श्रीवास्तव से चेन लूट ली।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 10 दिन में हुईं 500 मौतें, इनसे डरें नहीं, बस संभलकर रहें

दोनों ही घटना सुबह की सैर के समय हुई थी। एक चेन को आरोपियों ने बेच दिया था, जबकि दूसरी को प्रदीप श्रीवास्तव की दुकान से बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि चेन को खरीदने वाले व्यापारी के भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर मुकाम तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हेलमेट और नंबर प्लेट पर टेप होने की वजह से पुलिस को पर्दाफाश में थोड़ा समय लगा, लेकिन कैमरों की मदद से गाड़ी के रंग का पीछा करते करते पुलिस बुधवार को आरोपियों तक उस समय पहुंच गई, जब वह मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घर से निकले थे। हनुमान मंदिर तिराहा के पास से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन

फफक कर रोने लगा मयंक, पिता बोले-कड़ी कार्रवाई हो

अपराध के रास्ते पर अभी शुरुआत करने वाले मयंक को जब पुलिस, मीडिया के सामने लेकर आई तो वह फफक कर रोने लगा। कहने लगा, गलती हो गई, मैंने तो रुपये का इस्तेमाल भी नहीं किया। उधर, पिता ने बेटे की कारतूस जानने के बाद न तो पैरवी की और न ही सामने आए। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की बात कही।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, चेहरे और शरीर पर डाला तेजाब

डॉक्टर ने पुलिस का आभार जताया
डॉ. वाई सिंह ने मां की सोने की चेन मिलने के बाद आभार जताया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मां की यादें चेन से जुड़ी हैं। घटना के बाद वह सुबह के सैर पर निकलने से परहेज करने लगी थीं, लेकिन अब जैसे ही उन्हें पता चला कि आरोपी पकड़े गए तो खुश हो गईं और पुलिस को धन्यवाद दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें